Bakwas News

मेनू Close
Close

अगलगी में दो गाय व बछिया झुलसी

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में मंगलवार की देर सायं आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की घटना में एक महिला सहित दो गाय व एक बछिया जलकर घायल हो गई है। गांव के अजय यादव के घर पर अज्ञात कारणों से अचानक आठ बजे के करीब आग लग गई। आग की घटना में बाइक, पम्पिग सेट, साईकिल,अनाज, बिस्तर खोप में रखा भूसा, बर्तन आदि हजारों रूपए का सामान जलकर राख हो गया।

आग बुझाने व मवेशियों को बचाने के प्रयास में अजय यादव की पत्नी सुमन देवी झुलस गई हैं। परिजन ईलाज के लिए पीएचसी बांसडीह लें गये जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। सुमन का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मौके पर पंहुचे गांव के पूर्व प्रधान राजू सिंह व अन्य ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment