Bakwas News

सफेदपोशों के संरक्षण में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने की छापेमारी

बलिया। शहर से सटे अगरसंडा गांव में देह व्यापार का कारोबार लम्बे समय से चल रहा था। यहीं नहीं इसको चलाने वाली शीला को कई सफेदपोशों का संरक्षण भी प्राप्त था। छापेमारी में तीन आरोपितों के अलावे अन्य कुछ लोग पकड़े गये थे जिनकों पुलिस ने किन्हीं कारणों से छोड़ दिया। फिलहाल इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दरअसल अगरसंडा गांव में चलने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा एक लड़की के अपहरण के बाद हो सका। सूत्रों की मानें तो बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी सात सितम्बर को संदिग्ध रुप से लापता हो गयी। किसी प्रकार वह सेक्स रैकेट चलाने वाली शीला के यहां पहुंच गयी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। 18 सितम्बर की रात लड़की ने अपनी बड़ी बहन को अगरसंडा के एक घर में कैद होने की सूचना दी। इसके बाद उसकी बड़ी बहन व मां खोजबीन करते हुए रात करीब नौ बजे रोडवेज बस स्टेशन तिराहा (गड़वार तिराहा) पर पहुंच गयी। पीड़ित परिवार के अनुसार इस दौरान पहुंची एक कार सवार महिला व दो युवक पीड़िता की मां को धक्का देकर उसकी बड़ी बहन का अपहरण कर अगरसंडा लेकर चले गये।

 

रात करीब 12 बजे अपह्ृत लड़की ने डॉयल 112 को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पहुंची फेफना थाने की पुलिस ने भोर में दोनों बहनों को बरामद करने के साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने अगरसंडा निवासी शीला सिंह पत्नी जैनेंद्र सिंह, नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी आशीष राय पुत्र ओमप्रकाश राय तथा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा निवासी आदित्य सिंह उर्फ मुलायम पुत्र आजाद सिंह के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार, गैंगरेप तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

लग्जरी गाड़ियों से पहुंचते थे सफेदपोश व कारोबारी

शहर से सटे फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव में देह व्यापार का काम लम्बे समय से चल रहा था। पुलिस ने दर्ज मुकदमा में इस बात का उल्लेख किया है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली शीला दबंग व रसुखदार महिला थी। फर्द में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पूछताछ में आसपास के लोगों ने दबी जुबान में बताया है कि शीला के यहा कुछ बालिग व नाबालिग लड़किया व महिलाएं आती-जाती थी। कुछ युवक व अन्य लोग उसके घर वक्त-नावक्त आते-जाते थे। लिखा है कि शीला लड़कियों से देह व्यापार कराती थी।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment