रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट
बिक्रमगंज अनुमंडल का एकमात्र अंगीभूत कॉलेज अंजबित सिंह कॉलेज में शुक्रवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया। वे बतौर प्रशासक सभी कार्य करेंगे उनको प्राचार्य का एकेडमिक और वित्तीय अधिकार होगा।
कार्यभार ग्रहण से पूर्व उन्होंने कॉलेज के संस्थापक नेपाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभार ग्रहण के पश्चात पूर्व प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह, अक्षय प्यारे, अरूण कुमार सिंह, संतोष पांडेय, सत्येन्द्र पांडेय सहित कई शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। प्रशासक दिलीप कुमार ने शिक्षक और कर्मियों के साथ बैठक किया। प्रशासक ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए और बच्चों की कठिनाई दूर करने का हर सम्भव प्रयास करूंगा।
बता दें कि महाविद्यालय में पहली बार उच्च न्यायालय के न्यायादेश किसी प्रशासक की नियुक्ति हुई है और संभवतः बिहार के किसी महाविद्यालय में पहली बार प्रशासक की नियुक्ति हुई है।