Bakwas News

बरेका के अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी श्री रोहित यादव ने 61वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत

वाराणसी। 15 से 19 अक्टूबर तक बैंगलोर में 61वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनारस रेल इंजन कारखाना के अंतर्राष्ट्रीय जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव ने अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व किया। उक्त प्रतियोगिता में रोहित यादव ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दिनांक 18 अक्टूबर को भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है।

 

उनकी यह जीत न केवल बरेका बल्कि संपूर्ण भारतीय रेल एवं भारतवर्ष के लिए बड़े ही गर्व का विषय है।उल्लेखनीय है कि रोहित यादव ने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रौशन किया है और लगातार यह क्रम जारी है। रोहित यादव बरेका के इलेक्ट्रिकल विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। इस शानदार सफलता पर महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने रोहित यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी हैं। बरेका परिवार रोहित यादव की इस उपलब्धि से गौरवान्वित हैं।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment