उदवंंतनगर। प्रखण्ड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरक्षण बचाओ निकाय चुनाव कराओ को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ अरुण सिंह को दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सहयोगी दलों व पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ ही जनता को धोखा देने के लिए जाने जाते हैं। अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने अति पिछड़ा समाज को भी ठगा है।
उनका दोहरा चरित्र है। भाजपा जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन किए बिना निकाय चुनाव में सीटों को आरक्षित करते 4600 अतिपीछड़ा उम्मीदवारों चुनाव लड़ने के हक़ को धोखा से छीन लिया है। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम दिनेश सिंह ने कहा कि अगर नीतीश ने अतिपीछड़ों के साथ धोखा नहीं किया होता तो हाई कोर्ट निकाय चुनाव को नहीं टालता।यह अति पीछड़ों का अपमान है।
मौके पर मंडल प्रभारी मनीष तिवारी,मंडल अध्यक्ष भरत चौधरी व वीरेंद्र कुमार,जिला परिषद सदस्य व जिला मंत्री वंदना राजवंशी, महामंत्री हिमांशु सिंह, अजीत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, चन्द्रमा सिंह, विजेन्द्र ठाकुर, जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ विनय बेलाऊर, अमीरचंद राम, पिंटू सिंह,उपेन्द्र सिंह,अभय कुमार सिंह, संजय सिंह,सोनू जी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।