Bakwas News

श्रीराम राज्याभिषेक देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

गाजीपुर। शहर के हरिशंकरी की अतिप्राचीन श्रीरालीला कमेटी की ओर से चल रहे रामलीला मंचन के 19 दिन प्रभु श्रीराम का मंत्रोचार के बीच राज्याभिषेक किया गया। इस लीला को देखने के लिए रात 8 बजे हरिशकंरी श्रीरामचबुतरा परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही, जो इस रमणीय दृश्य को देख आह्लादित हो उठे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक किया गया।

 

इस बीच जुटे श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर जय श्री राम, हर-हर महादेव का गगनभेदी उद्घोष करते रहे। इस दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगर पालिका का अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक व पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मार्यादा पुरुषेत्तम श्रीराम को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर आरती पूजन किया। इसके बाद कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह (बिन्नू सिंह), उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, सहमंत्री लक्ष्मी नरायण, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबन्धक मंयक तिवारी, डा गोपाल पाण्डेय, आशोक अग्रवाल, अजय पाठक, ओम नरायण सैनी, कोषाध्यक्ष रोहित अगवाल, बी के तिवारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment