Bakwas News

विभिन्न मांगो को लेकर बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

वाराणसी।  कंप्यूटर आपरेटरो को छह माह का वेतन न दिए जाने समेत विभिन्न मांगो के समर्थन मे गुरुवार के दिन विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।  कर्मचारियों ने नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता के सिगरा स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

सभा मे जिलाध्यक्ष विजय सिंह  ने कहाँ की कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओ को लेकर अधीक्षण अभियंता से लगातार अनुरोध किया गया की कैश काउंटर आपरेटरो का 6 महीने लंबित वेतन के भुगतान को जल्द से जल्द कराया जाए।  इसके अलावा पूर्व मे सभी अधिशासी अभियंता की मौजूदगी मे अधीक्षण अभियंता के साथ हुईं द्वीपक्षीय वार्ता मे कर्मचारी समस्याओ को लेकर हुए समझौते का पालन कराए लेकिन अधिकारियो द्वारा कर्मचारियों के किसी माँग पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर कर्मचारी संघ को धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री जिउतलाल ने कहाँ की एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार श्रम संगठनों से लगातार सम्पर्क कर कर्मचारियों की समस्याओ का समाधान कराने हेतु लगातार आदेश जारी कर रही है वही दूसरी तरफ अधिकारी उन आदेशों का खुला उलंघन कर रहे है।  यदि अधीक्षण अभियंता सरकार के आदेशों के अनुरूप श्रम संगठनों से बात कर कर्मचारियों की समस्याओ का समाधान कर दे तो आज कर्मचारी संघ को धरना प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ता। इस धरना प्रदर्शन की पुरी जिम्मेदारी अधिकारियो की है।

धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सुनीता मजूमदार, मोनिका केशरी, राघवेंद्र गोस्वामी, गुलाब चंद्र, इंद्रपाल सिंह, पाचूलाल, अशोक कुमार, अमितानंद त्रिपाठी, संतोष कुमार, पंकज राय ने विचार व्यक्त किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज सिंह  व संचालन अंकुर पाण्डेय ने किया।
,

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment