रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट
कृषि फार्म धनगाई में बुधवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा रोहतास के द्वारा दो दिवसीय कृषि मेला सह जलवायु अनुकूल खेती प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि महाविद्यालय डुमराव के प्राचार्य एवं अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक एवं वरीय वैज्ञानिक सह कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज के प्रधान ने मेले के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान किया।
आत्मा के उप परियोजना निदेशक के नेतृत्व में जैव उर्वरक कीटनाशक एवं कृषि से सम्बद्ध विभाग पशुपालन, मत्स्य, नाबार्ड स्वास्थ्य, जीविका, भूमि संरक्षण, पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच प्रयोगशाला सहित कृषि से संबंधित अन्य हॉस्टल लगाकर कृषकोपयोगी जानकारी दी गई। आयोजित मेले में विभिन्न प्रखंडों के उत्कृष्ट खेती करने वाले किसान अपने उत्पादों को प्रादर्श के रूप में प्रदर्शनी में लगाया। आत्मा एवं अन्य विभागों से प्रोत्साहित किए गए प्रगतिशील किसानों ने मशरूम सहित उनके उत्पाद एवं काला गेहूं तथा काला चावल को भी प्रदर्शनी में शामिल किया।
प्रदर्शनी में रखे गए सभी उत्पाद जैविक कृषि आधारित है जिससे प्रदर्शित कर मेले में शामिल किसानों को इसके उत्पादन के लिए उत्प्रेरित किया गया। कृषि फार्म धन गाय में लगाए गए समेकित कृषि प्रणाली एवं जलवायु अनुकूल कृषि मॉडल का कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अवलोकन कराया। कृषि वैज्ञानिक वर तलाब का आयोजन कर मेला में किसानों के समसामयिक समस्याओं का निराकरण तकनीकी रूप से विस्तार पूर्वक समझाया गया।