Bakwas News

प्रधानमंत्री ने महाकाल कारिडोर का किया उद्घाटन, काशी मे गूंजे हर हर महादेव व महाकाल के उद्घोष

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उज्जैन मे 856 करोड़ की लागत से तैयार महकलेश्वर मन्दिर कारिडोर विकास परियोजना के प्रथम चरण के तहत महाकाल लोक का उद्घाटन किया। इस उद्धघाटन का सीधा प्रसारण श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर (कारिडोर) धाम मे बैठे भाजपा के मंत्रियों, पदाधिकारियों व विशिष्ट जनो ने देखा। जैसे ही प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का उद्धघाटन किया पुरा काशी विश्वनाथ मन्दिर (कारिडोर) हर हर महादेव व जय श्री महाकाल के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा।

महाकाल कारिडोर मन्दिर करीब 900 मीटर एरिया मे बना है। कारिडोर का आकार काशी विश्वनाथ मन्दिर परिसर से करीब चार गुना बड़ा है। पहले चरण मे महाकाल प्लाजा, महाकाल कारिडोर, मिडवे झोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कम्पलेक्स, गणेश स्कूल कम्पलेक्स का काम पूर्ण हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो उज्जैन मे श्री महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का काशी के प्रमुख शिवालयों एवं देवाल्यो मे एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया। इस क्रम मे विश्वनाथ कारिडोर के चौक प्रांगण मे बड़े बड़े एलईडी स्क्रीन पर प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, पूर्व मंत्री व विधायक डाक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक टीराम, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, मनीष कपूर, मिना चौबे, अशोक चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, प्रदीप अग्रहरी, नौरत्न राठी, संतोष सोलापुरकर, श्रीप्रकाश शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, ई.अशोक यादव, गीता शास्त्री आदि मौजूद रही।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment