Bakwas News

भोजपुर : लंबित मामले में फरार चल रहे 6 आरोपियों को तरारी पुलिस ने अलग – अलग स्थानों से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

तरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत अलग – अलग गाँवो से तरारी थाना की पुलिस ने लंबित मामले में फरार चल रहे 6 वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार लंबित मामलें में फरार चल रहे 6 आरोपियों को न्यायलय कें आदेशानुसार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में तरारी निवासी राजेन्द्र कुमार, बडकागॉव निवासी अरूण राम व आदित्य राम, महादेवपुर निवासी धुरा चौबे व सांरगी चौबे व भकुरा निवासी लखन पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment