Bakwas News

राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने मुख्य डाकघर सासाराम में दिया धरना

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट

राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सासाराम में मुख्य डाकघर के समक्ष अपनी मांग के समर्थन में घेराव किया। संघ के जिला अध्यक्ष राम आशीष सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों अभी कर्ताओं ने जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन भी किया।

अभिकर्ताओं ने बताया कि उनके खाते से अवैध तरीके से चीफ पोस्ट मास्टर जनरल की ओर से रुपए की निकासी करा ली गई है। इस के संदर्भ में अभिकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई सूचना डाकघर द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके विरोध में आक्रोशित अभिकर्ता जिला मुख्यालय सासाराम स्थित मुख्य डाकघर पहुंच घेराव किया।

घेराव के दौरान चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि निवेशकों से उनके एसबीआई खाता से सीधा निवेश कराया गया है। जबकि इस प्रक्रिया में चेक बुक का उपयोग अनिवार्य था। इस स्थिति में कमीशन की राशि अभिकर्ताओ की खाते से रिकवरी की गई है। जिस पर अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के नियमावली आने पर अभिकर्ताओं को विभाग द्वारा सूचना उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन अधिकारियों ने इस संदर्भ में किसी प्रकार की कोई सूचना अभिकर्ताओं को नहीं दिया। जिसके कारण पुराने प्रक्रिया के अंतर्गत निवेश कार्य सुचारू रूप से होता रहा। कमीशन की राशि पुनः उनके खाते में स्थानांतरित करने का अपील किया गया है। ऐसा नहीं किए जाने पर बड़ा आंदोलन संघ द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में गीता देवी, केदार साह, नीलम देवी, पुष्पा कुमारी, लालबाबू प्रसाद, सीमा पंडित, विनोद कुमार गुप्ता, सुभाष प्रसाद, मुकेश कुमार एवं दिवाकर द्विवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment