Bakwas News

कोरोना वायरस के बाद अब स्वाइन फ्लू ने पसारा पैर, 24 घंटे में चार लोगों में स्वाइन फ्लू की हुई पुष्टि

बारिश व मौसम में नमी संग स्वाइन फ्लू का प्रकोप भी बढ़ने लगा रहा है। कोरोना वायरस कमजोर पड़ने के बाद अब स्वाइन फ्लू हावी होने लगा है। 24 घंटे के दौरान चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीजों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों को आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। शहर के कई इलाकों में स्वाइन फ्लू पहुंच चुका है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरोजनीनगर और सीतापुर रोड में एक-एक लोग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जबकि दो मरीज केजीएमयू में हैं। जनवरी से अब तक 50 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं।

लोकबंधु, सिविल और बलरामपुर अस्पताल में नमूना एकत्र करने की व्यवस्था है। यहां से नमूने केजीएमयू व पीजीआई माइक्रोबायोलॉजी विभाग जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।  तय अस्पताल में नमूना देने व जांच की सुविधा मुफ्त उपलब्ध है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि जरूरी दवा का पुख्ता इंतजाम हो गया है। कई संस्थानों में वैक्सीन लग रही है। जिन अस्पतालों में दिक्कत है वहां दूर किया जाएगा।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment