वाराणसी। पंचगंगा घाट पर चंद दिपो की टिमटीमाहट के साथ शुरू हुई काशी की देव दीपावली मोदी योगी के शासनकॉल मे लोकल से ग्लोबल हो चुकी है। आसमान के सितारों के जमीन पर उतर आने का आभास देने वाली काशी की देव दीपावली को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर इस साल भी काशी मे भव्य देव दीपावली के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद इस बार मनाई जाएगी पहली देव दीपावली
पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल देव दीपावली पर काशी के घाटों को 10 लाख दिपो से रौशन करने की योजना है। ब्रांड बनारस और काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित होने के बाद वाराणसी मे पर्यटको की रिकार्ड संख्या दर्ज की जा रही है। विभाग अब देव दीपावली मे भी बड़ी संख्या मे पर्यटको के काशी आने की उम्मीद जता रहा है। सावन माह मे रिकार्ड संख्या मे पर्यटको के काशी आने के बाद अब देव दीपावली को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
गंगा उस पार जलाए जायेगे दो लाख दिए
वाराणसी व मिर्जापुर मंडल की पर्यटन उपनिदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया की इस बार देव दीपावली 7 नवंबर को मनाई जाएगी। देवोत्थान एकादशी के चार दिन बाद मनाई जाने वाली देव दीपावली पर इस बार काशी अर्धचंद्रकार घाटों पर 10 लाख दिपो के जलाए जाने की योजना है। जिसमे 8 लाख दीए अर्धचंद्रकार घाटों पर जलेंगे और 2 लाख दीए गंगा उस पार जलाए जाएगे। उन्होंने बताया की घाट के उस पार रेत पर जलने वाले दीए पक्के घाट पर आने वाले पर्यटको को नहीं दिखाई देते। इसलिए गंगा उस पार फ्लोटिंग प्लेटफार्म या पांटून का इस्तेमाल किया जा सकता है।इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा धाम से लेजर शो के प्रोजक्शन की तैयारी है। दिपो के अलावा घाटों पर फसाड लाईट भी लगाई जाएगी। घाटों और शहर के विद्युत खम्भो पर स्पाईरल लाईट लगाने की योजना चल रही है ताकी उस दिन पुरा शहर रोशनी से जगमगा सके।
रिकार्ड पर्यटको के आने की उम्मीद
उपनिदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव ने बताया की श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकपार्ण के बाद पहली बार देव दीपावली मे बड़ी संख्या मे पर्यटको के आने की संभावना है। जिसमे टुरीज्म इंड्रस्टीज को नई उड़ान मिलेंगी। अपनी अलौकिक भव्यता के चलते पुरी दुनिया मे रोशन हो चुकी देव दीपावली पर सावन माह की तरह रिकार्ड पर्यटको के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सभी तरह की स्थितियों से निपटने की तैयारी मे जुट चुका है!