Bakwas News

बीएचयू की छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों मे मौत, हॉस्टल मे योगा करते समय हुई अचेत

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय क्रिया शारीरिक विभाग की शोध छात्रा की मंगलवार की सुबह मे योगा करते समय अचानक जमीन पर गिर गई साथ मे योगा कर रहे लोगो की मदद से बीएचयू हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ डाक्टरो ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची बीएचयू प्रशासन व पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

कुशीनगर जिले की रहने वाली अनुभा उपाध्याय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय मे क्रिया शारीरिक विभाग की शोध छात्रा थी। वह विश्वविद्यालय के कामकाजी हॉस्टल मे रहती थी। मंगलवार की सुबह योगा करते समय अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिरने से अचेत हो गई। ईलाज के दौरान डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रा हृदय सम्बन्धी बीमारी से पहले से ग्रसित थी हालांकि अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि स्पष्ट तौर पर नहीं हो सकी है।

संकाय कला प्रमुख नयन द्रीवेदी ने बताया की मृत छात्रा प्रोफेसर संगीत गहलोत के मार्गदर्शन मे शोध कर रही थी। सोमवार के दिन नवरात्र का व्रत थी। मंगलवार की सुबह योगाभ्यास करते समय एक पंजे के बल पर योगा का स्टेप करते समय अचानक जमीन पर गिर गई। साथ मे योगा कर रहे साथियो ने उसके पास जाकर देखा तो उसकी साँसे और धड़कन बंद पड़ी थी। एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतका के पिता दीनदयाल उपाध्याय को दे दिया गया है। छात्रा के पिता ने बताया की छात्रा टकायासू से पहले से ग्रसित थी। यह हृदय सम्बन्धी बीमारी होती है। साथियो के अनुसार मृतक छात्रा काफी मिलनसार स्वभाव की थी।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment