गड़हनी (भोजपुर)। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो मे शुक्रवार को पोषण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय उतर पट्टी गडहनी के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पाण्डेय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालगंज के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार पाठक ने बच्चो को स्वच्छ एवं स्वस्थ स्वास्थ्य को लेकर खान पान के बारे मे एवं स्वच्छता की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हदियाबाद के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश राय ने फलो एवं सब्जियों मे पाये जाने वाले विटामिन और उसके फायदे के बारे मे बताया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पद्मा कुमारी अखिलेश्वर पाण्डेय पुष्पा देवी पूर्व बीआरसी सर्वजीत कुमार सिंह एवं छात्र छात्राओ मे अमृत कुमार प्रिया कुमारी संजीव कुमार प्रियांशु कुमार उपस्थित थे।