Bakwas News

संदिग्ध अवस्था में बरामद शव की नहीं हो सकी पहचान

शहर के चीनी मिल के समीप से मिले युवक के शव की पहचान अभीतक नहीं हो पाई है। पुलिस युवक के शव के पहचान को लेकर प्रयास कर रही है। शहर के चीनी मिल क समीप मंगलवार की शाम एक युवक को बेहोशी की हालत में देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल टाउन थाना पुलिस को दी थी।

टाउन थाना पुलिस ने तत्काल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया। युवक के पास से कोई कागजात बरामद नहीं हुआ है। युवक गंजी और जींस पैट पहना हुआ था। पुलिस ने आसपास के थाने में भी पहचान के लिए तस्वीर भेज दी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शव को सरकारी नियम के मुताबिक दाह सस्कार कर दिया जाएगा।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment