Bakwas News

ट्रेन से कटकर 30 वर्षीय एक युवक की मौत, शव की नहीं हो सकी पहचान

बरौनी। न्यू बरौनी जंक्शन के समीप रविवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है।

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मृतक के पास से कोई कागजात या पहचान पत्र बरामद नहीं होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment