Bakwas News

लोहार सामाज अपने अधिकार पाने के लिए करेगा बड़ा आंदोलान

लोहार कल्याण समिति, लोहार विकास मंच व बिहार राज लोहार समन्वय समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को तुर्की में हुआ। अध्यक्षता संतोष कुमार और संचालन रामनाथ ठाकुर ने किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा व मंच के अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने कहा कि सरकार लोहार समाज के साथ न्याय नहीं कर रही है। इसके खिलाफ समाज भविष्य में बड़ा आंदोलन करेगा।

फरवरी 2023 में गांधी मैदान में लोहारों का जुटान होगा और और राजनीतिक निर्णय लिया जाएगा। मौके पर महेश शर्मा, सुजीत कुमार शर्मा, बालेश्वर ठाकुर, अनिल कुमार, सोनू कुमार, दिलीप ठाकुर, अरुण शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, राजकुमार शर्मा, रविंद्र शर्मा, रामू कुमार शर्मा, संजय शर्मा थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment