Bakwas News

संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, घर में मचा कोहराम

बलिया। नगरा थाना अन्तर्गत सरियांव गांव में 40 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फंदे पर लटकता शव मिलने से ग्रामवासियों में सनसनी फैल गई है। वर्तमान में मृतका का पति विदेश में नौकरी करता है। परिवार वालों का जहां कहना है कि महिला ने आत्महत्या किया है वहीं उस के पुत्र सहित गांव वालों का दबी जुबान से कहना है कि उस की हत्या की गई है। विलम्ब से सूचना मिलने के कारण पुलिस के गांव में पहुंचने के पूर्व ही परिवार वालों ने शव को जला दिया।

जानकारी के अनुसार तहसील सिकन्दरपुर अंतर्गत ग्राम सरियांव निवासी सूर्यनाथ चौहान विदेश में कहीं नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी पानमती देवी घर पर ही अपने बच्चों के साथ रहती थी। गांव में चर्चाओं के अनुसार पानमती गृह कलह का शिकार थी। इस दौरान उस समय जब परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे और दोपहर में जब घर आये तो पानमती का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता देख कर सन्न रह गए। तत्काल ही उन्होंने अपने करीबी लोगों से मशविरा कर के पानमती के शव को फंदे से उतार कर गांव के डीह पर ले जा कर जला दिया।

इस दौरान खबर पा कर नगरा पुलिस कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गई किन्तु पानमती का शव नहीं मिलने पर उसने उस के जलने से बच गए अवशेष को ही ले कर आवश्यक पूछताछ के लिये उसे ले कर थाने पर चली गई। नगरा थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे ने बताया की मृतक महिला के पुत्र की तहरीर पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment