Bakwas News

गढ़वा के एक युवक के ऊपर एक समुदाए के लोगों ने पेट्रोल डालकर जलाने का किया प्रयास

झारखंड के दुमका जिले के बाद गढ़वा जिले में एक युवक को दूसरे समुदाय द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है। हालांकि इस हादसे में युवक की जान बच गयी है लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गया है। युवक को नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये युवक नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी दीपक सोनी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस घटना में दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी का पैर भी आंशिक रूप से जल गया है.

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment