Bakwas News

भोजपुर : तरारी में तरंग मेघा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पुरस्कृत किए गए छात्र

तरारी में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के प्रांगण मे तरंग मेघा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे प्रखंड के 83 विद्यालयो के छात्र – छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य विद्यालय बड़कागांव के प्रधानाध्यापक ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता मे क्रॉस वर्ड आसू भाषा , निबंध , स्पेलिंग कॉम्पिटिशन , पेन्टिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता मे जूनियर वर्ग के क्लास छठी से लेकर आठवी तक तथा सीनियर वर्ग के 9 वीं से लेकर 10 वी वर्ग के छात्र – छात्राओ ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत मे प्रथम आये छात्र छात्राओ को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। जूनियर 6 से 8 में पेंटिंग में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों में उमा शंकर कुमार कन्या विद्यालय बड़कागांव, दूसरे स्थान साक्षी राज आदर्श मध्य विद्यालय कुरमुरी, निबंध लेखन में प्रथम स्थान करण राज मध्य विद्यालय सिकरौल, दूसरा स्थान मृत्युंजय कुमार मध्य विद्यालय करथ, स्पेलिंग में प्रथम स्थान सुमित कुमार मध्य विद्यालय भकुरा, दूसरा स्थान उत्कर्ष कुमार मध्य विद्यालय देव, पहेली में प्रथम स्थान दाऊद सहिल मध्य विद्यालय महादेवपुर, दूसरा स्थान सिम्मी खातून मध्य विद्यालय बकसंडा, क्विज में प्रथम स्थान गोलू एवं सोनू कुमार मध्य विद्यालय देव, द्वितीय स्थान अमरकांत कुमार एवं रक्षित राज, आशु भाषा में प्रथम स्थान पाने वाले गोविंद कुमार मध्य विद्यालय कुरमुरी, द्वितीय स्थान सुमित कुमार मध्य विद्यालय भकुरा है।

मौके पर शिक्षकों में कन्हैया कांत सिंह, धनंजय सिंह, अनिल कुमार, शिव कुमार चौधरी,उपेंद्र प्रसाद, अमरेंद्र कुमार सिंह, इम्तियाज अंसारी, नंद गोपाल पांडे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment