Bakwas News

जाप पार्टी के तीन दिवसीय मंथन सह प्रशिक्षण शिविर शुरू

जन अधिकार पार्टी का तीन दिवसीय मंथन सह प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से बोधगया में शुरू हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव, प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, राजेश पप्पू, संयोजक राजीव कुमार कन्हैया, सह संयोजक विनोद कुमार मरांडी, भवानी सिंह
ने संयुक्तरूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घटान किया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार का समर्थन करते दिखे और मोदी सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस की नीतियों की वजह से देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसपर विचार करने के लिए ये शिविर एक बहुत अच्छा अवसर है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मौजूदा केंद्र सरकार नफरत फैला कर अल्पसंख्यकों को दबा रही है। देश को भाजपा मुक्त बनाने में जाप विपक्षी एकता को मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश से भाजपा मुक्त करने का जो संकल्प लिया है, पार्टी उस फैसले के साथ खड़ी हैं। चिंतन शिविर में राज्य के विभिन्न हिस्से से 350 लोगों ने भाग लिया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment