बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के नवका टोला में शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना में पूर्व सांसद भरत सिंह का भतीजा 35 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह आजाद घायल हो गया।
जानकारी होने के बाद उसे सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
चंद्रशेखर के भाई रविंद्र सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में लिखा है कि मेरा भाई मंदिर से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में गांव के ही दो लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस सम्बंध में एसओ बैरिया धर्मवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।