Bakwas News

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले मुख्यालय सहित चितबड़ागांव, रसड़ा, बैरिया में बंदे मातरम के नारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गया। तिरँगा यात्रा में पुलिस के जवान, होमगार्ड के जवान, महिला कांस्टेबल भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

चितबड़ागांव में तिरँगा यात्रा स्थानीय थाने से एसआई ओम प्रकाश पांडे के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, डाकखाना गुदरी बाजार, मुख्य बाजार होते हुए शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक पीसीओ तिराहा से मानपुर गेट होता हुआ वापस चला गया और थाने पर जाकर समाप्त हुआ। उक्त जुलूस में पुलिस के जवान के संग होमगार्ड जवान एवं महिला कांस्टेबल भी सम्मिलित रही।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment