Bakwas News

गया में 4514 लोगों का किया गया कोविड जाँच, नहीं मिले संक्रमित

जिले में लगातार स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिले में एक बार फिर सात दिनों के बाद एक भी संक्रमित नहीं मिले। 4514 लोगों की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिले है। इसके पहले 24 जुलाई को 4729 लोगों की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिले थे। उस समय जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 45 थी। वही पूर्व से संक्रमित रहे नौ लोग स्वस्थ भी हुये। इस कारण जिले में एक्टिव संक्रमित की संख्या घटकर 40 हो गयी।

डीपीएम स्वास्थ्य निलेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक कुल 36 लाख 28 हजार 242 लोगों की कोरोना जांच हुयी है। जिसमें अबतक कुल 37 हजार 35 संक्रमित मिले है। इनमें 36 हजार 902 संक्रमित स्वस्थ हुये है। वही, 373 लोगों की मौत हो चुकी है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment