Bakwas News

गाजीपुर : गंगा नदी पर पहुंचे डीएम ने बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बाढ़ को ले संबंधित अधिकारियों को किया अलर्ट

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बढ़ते जल स्तर को देख तटवर्ती लोगों में अभी से बाढ़ का खतरा महसूस करने लगे हैं। जल स्तर के बढ़ाव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट होने लगा है।

गंगा की सहायक नदिया भी इससे प्रभावित हो रही हैं। क्योंकि गंगा की सहायक नदियों का भी जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इससे जनपद के लगभग 100 गांव बाढ की चपेट में आ सकते हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी एम पी सिंह ने रविवार को गाजीपुर शहर के गोला घाट व स्टीमर घाट से गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर पिछले दिनों लगातार बढाव पर है, परन्तु रविवार को गंगा का जलस्तर स्थिर बताया गया है।

जल स्तर 59.7 मीटर पर दर्ज किया गया है। बताया कि 61 मीटर गंगा जलस्तर होने पर बाढ का एलार्मिंग प्वाइंट शुरू हो जाता है, चूंकि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। इसे लेकर अभी राहत की स्थिति है। आने वाले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर की स्थिति या तो स्थिर रहेगी, या फिर घट भी सकती है। जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामों का लगातार निरीक्षण करते हुए सभी व्यापक व्यवस्थाए पूर्व में ही चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है।

डीएम के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार सदर, आपदा विशेषज्ञ आशोक राय, अधिसाशी अभियन्ता सिंचाई विभाग, ईओ नगर पालिका, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment