Bakwas News

औरंगाबाद : रफीगंज के भदुकी खुर्द के बधार में व्रजपात गिरने से दो महिला की मौत

रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत के भदुकी खुर्द के बधार में जानवर चराने के दौरान में दो महिला की वज्रपात गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण निजी अस्पताल ले गए जहाँ  डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिला की मौत होने से पूरा गांव में मातम छा गया। मौके पर कासमा थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान भदूकी खुर्द गाँव के बिनय यादव की 36 वर्षीय पत्नी कलावती देवी एवं विनोद यादव के 38 वर्षीय पत्नी  शिला  देवी के रूप में की गयी । कलावती देवी के तीन लड़का है , शिला देवी के दो लड़का एक लड़की है। इन दोनों के पति बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं और मृत महिला दोनो आपस में गोतनी है।
उपप्रमुख प्रतिनिधी कमलेश यादव ने बताया कि अंचलाधिकारी से बात कर उचित मुआवजा शीघ्र दिलाने का प्रयास करेगे। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि इमरान ताहिर, राजनंदन यादव, सरपंच प्रतिनिधी विष्णु प्रसाद यादव,  पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य राजेश कुमार, जलेंद्र यादव, कुमार गौतम उर्फ टुनटुन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment