Bakwas News

बलिया : नगरा में नहर में मिला घर से लापता युवक का शव

नगरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के इंदासो निवासी 18 वर्षीय सूरज चौहान का शव  नहर में पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जाता है कि मंगलवार की रात वह लापता हो गया था। खोजबीन करने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो घरवालों ने देर शाम पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसी बीच कुछ लोगों की नजर वीरपुरा-गढ़मलपुर नहर में उतराये युवक का शव नजर आया। इसके बाद पहुंची पुलिस के प्रयास से उसका शिनाख्त सूरज के रुप में हुआ। चर्चा है कि उसका परिवार में किसी से विवाद हुआ था जिसके बाद वह घर से चला गया था। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment