Bakwas News

हिंदू नव वर्ष उत्सव की तैयारी पर बैठक

हिंदू नव वर्ष उत्सव की तैयारी के लिए गुरुवार को बिक्रमगंज के दुर्गाडीह मोड़ के समीप एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से कई लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन रामजी पांडे उर्फ बड़क बाबा ने किया। मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि अपने उत्सवों को मनाना भारतीय प्रहरियों का परम कर्तव्य है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जाएगा। कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन एवं तिथि निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए एक व्यापक बैठक आगामी दिनों में की जाएगी और उत्सव कमेटी का गठन होगा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय तिवारी ने बताया कि इसके लिए व्यापक तैयारी की जाएगी और प्रत्येक सनातनियों को जोड़ा जाएगा। वही मदन प्रसाद वैश्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा कर उसे हमें सीख लेने की आवश्यकता है। समाज में सद्भाव कायम हो इसके लिए अपनी संस्कृति एवं उत्सवों के प्रति सजग रहना होगा। सनातनी चंदन बाबा ने बताया कि धर्म रक्षा के साथ-साथ गौ रक्षा को भी महत्व देना होगा। इसके लिए भी हमें आगे आने की आवश्यकता है। बैठक में मनीष मिश्रा, कुश पांडे, चुल्लू तिवारी, रंजीत मिश्रा, अनंत तिवारी,राजू तिवारी, पप्पू पांडे, बिट्टू दूबे एवं भोला तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment