Bakwas News

श्रीसत चंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा का निकली जलभरी शोभा यात्रा

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के मानी पंचायत के अंतर्गत रमन डिहरा ग्राम में आयोजित श्री सत चंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा का जलभरी एवं शोभा यात्रा निकाली गयी। जो बेरी, मठिया, बेनसागर होते हुए इटढिंया फाल पहुंचा। वैदिक रीति से कलश में जलभरी का कार्य संपन्न हुआ। शोभायात्रा में हाथी घोड़े सहित धार्मिक संगीत बजाने से धार्मिक वातावरण का माहौल बना रहा। यज्ञ के श्रद्धालुओं में अद्भुत श्रद्धा का नजारा देखने को मिला। इस चिलचिलाती धूप में भी मां बहने कलश लेकर नंगे पांव चल रही थी। महयज्ञ 28 अप्रैल से प्रारंभ होकर 4 मई दिन रविवार तक चलेगा। यज्ञ का सारे कार्यक्रम घरवासडीह के श्री नारायणाचार्य जी महाराज के तत्वाधान में संपन्न होगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, सचिव अवधेश राम, कोषाध्यक्ष बृज बिहारी सिंह, अरुण कुमार, मुखिया लवजी गौतम, 20 सूत्री सदस्य नवीन चंद्र शाह, जद यू प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा, अनिल कुमार, केदार प्रसाद सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। महायज्ञ को सफल बनाने में पन्नालाल साह, भारत सिंह, भोला सिंह, राजेश शाह, मुन्ना सिंह, डा. रविंद्र सिंह, रमाकांत सिंह, शैलेंद्र गिरी, विनोद कुमार सिंह, बाबूलाल सिंह, संतोष कुमार सिंह, सरोज सिंह, श्रीराम राम, दशरथ राम, बिहारी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, राजनाथ राम, हीरालाल पासवान, नौलाख सिंह, सुमंत कुमार, श्रीनिवास सिंह, दिनेश यादव, शेषनाथ सिंह, करमू सिंह, मीना देवी अंजनी कुमारी चित्रा देवी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment