Bakwas News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के शक्ति केंद्र घुसिया खुर्द के बूथ नंबर 98 एवं 99 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की 121वीं कड़ी सुनी गई। सबसे पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी घटना घटी उसके प्रति मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात प्रधानमंत्री मन की बात में पहलगाम का जिक्र करते हुए न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया। उनकी बात सुनकर सभी कार्यकर्ताओं को आत्म संतुष्टि हुई तथा राष्ट्रीयता की भावना जागृत हुई। कार्यकर्ताओं में मोदी है तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय गतिविधियों से ऐसा प्रतीत होता है। बैठक के अंत में बुथ कमेटी के सदस्यों को श्री नवीन चंद्र शाह जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने संबोधित करते हुए आगे के कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट कहा है सेवा ही संगठन है। संगठन हेतु हमें अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपने संबंधियों जैसा संवाद करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रखंड के उपाध्यक्ष नवनीत शाह, शंभू कुमार सिंह, सचिव शिव कुमारी देवी, मंजू प्रसाद, लालमन सेठ, श्रीभगवान राम, आलोक कुमार, डॉ. राजबली सिंह, विस्तारक कुश पांडेय, शिक्षक श्याम सुंदर चौधरी, उमेश चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment