Bakwas News

*बेहद शर्मनाक घटना झारखंड में तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म* *

*बेहद शर्मनाक घटना झारखंड में तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म*

*

*लड़काें के चुगुल में फंसी तीनाें नाबालिग भागने में सफल रहीं। पुलिस एक दर्जन से अधिक लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही*

*रांची खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर जाने वाले रास्ते में कारो नदी के पास तीन आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला रविवार काे प्रकाश में आया है। तीन नाबालिग से दुष्कर्म की घटना काे लगभग 12 से अधिक नाबालिग किशोरों ने अंजाम दिया है।*

*लड़काें के चुगुल में फंसी तीनाें नाबालिग भागने में सफल रहीं। पुलिस एक दर्जन से अधिक लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।*

*लोटा पानी कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी लड़किया*

*पीड़ित सभी लड़कियां खूंटी की रहने वाली हैं और लोटा पानी(विवाह के पूर्व एक कार्यक्रम) में शामिल होने के लिए रनिया थाना क्षेत्र के एक घर में गयी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पांचो लड़कियां एक साथ घर लौट रही थी।*

*रास्ते में कारो नदी के पास लगभग एक दर्जन से ज्यादा लड़के पीछा करते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने पांचो लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया और अलगःअलग ग्रुप बनाकर चारो लड़कियों को अलग-अलग जगह पर ले गये।*

*तीन लड़कियों ने दुष्कर्म की पुष्टि की है,जबकि एक लड़की का बयान नहीं लिया जा सका है। वह गांव में नहीं थी।*

*

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment