Bakwas News

राधास्वामी सत्संग ब्यास का अधिकारियों ने लिया जायजा, दो लाख श्रद्धालुओं के जुटने की है संभावना

आमस, गया
बाबाजी के अमृत वचन सुनने मात्र से सवर जाती है जीवन_मनोज कुमार यादव
गया जिले के आमस के सांव टोल प्लाजा के पास 2 फरवरी को आयोजित होनेवाला राधास्वामी सत्संग में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इसकी आधिकारिक अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए राधास्वामी सत्संग ब्यास के लोगों ने जिलाधिकारी व शेरघाटी एसडीओ को आवेदन दिया था। जिनके निर्देश पर शनिवार को अधिकारियों की टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार राधास्वामी सत्संग ब्यास के पंजाब प्रमुख संत सदगुरु बाबा जी गुरिंद्र सिंह ढिल्लो 2 फरवरी को यहां प्रवचन करने आ रहे हैं। इसकी तैयारियों में हजारों सेवाकार दिन रात लगे हैं। उनका प्रवचन सुनने के लिए देश के सभी राज्यों के अलावा विदेश से भी अनुयाई आयेंगे। अनुपम मोटल के पीछे सैकड़ों एकड़ भूमि को समतल कर प्रवचन सुनने आनेवाले श्रद्धालुओं के बैठने के साथ सभी सुविधाएं व्यवस्थित किए जा रहे हैं। सभी के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की जा रही है। गुरिंद्र सिंह ढिल्लो यहां डेढ़ घंटा प्रवचन व दर्शन कार्यक्रम में रुकेंगे। इनके उतरने के लिए प्रवचन स्थल के पास ही हेलीपेड बनाया जा रहा है। पूरी व्यवस्था को देख रहे राजबली यादव, सुरेंद्र कुमार, मिथुन, विश्वजीत, परमजीत, प्रविंद यादव, रौशन, राजेश आदि ने बताया कि बाबाजी के देश व विदेशों में करोड़ों अनुयाई हैं। मनोज यादव, अरविंद कुमार, शशि कुमार, विनोद मरांडी, सोनू यादव, जगदीश रजक, अजय यादव आदि भी व्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment