*भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ई-मेल आया है। यह ई-मेल रूसी भाषा में लिखा गया। इसमें बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस जोन 1 डीसीपी के मुताबिक, माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।