
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
आमस, गया
गया जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को धूमधाम से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की गई। घी के दीए और कैंडल से पूरा प्रखंड रात भर जगमगाया रहा। आमस, शिवनगर, सुग्गी, बहेरा, मंझौलिया, कलवन, गांगटी, श्यामनगर नीमा, बुधौल समेत कई गांव टोले व बाजार में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। व्यवसायों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सभी जगहों पर शांति पूर्ण माहौल में पूजा संपन्न हुआ। शुक्रवार को प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गई। बीडीओ नीरज कुमार राय, सीओ अरशद मदनी, एसआई बजरंगी सिंह, अनुज, अधीर रंजन पांडे, अरुण कुमार आदि घूम घूम कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रखंड क्षेत्र में काफी चहल पहल बनी रही।