Bakwas News

विश्व व्यावसायिक  चिकित्सा दिवस पर पश्चिम बंगाल और बिहार में चलाया गया जागरूकता अभियान

विश्व व्यावसायिक  चिकित्सा दिवस पर पश्चिम बंगाल और बिहार में चलाया गया जागरूकता अभियान


विश्व व्यावसायिक  चिकित्सा दिवस पर पश्चिम बंगाल और बिहार में  जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उ‌द्घाटन प्रगतिशील दिव्यांगजन संस्थान कोलकाता निदेशक डॉ. ललित नारायण ने किया।  विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर 21 से 27 अक्टूबर, 2024 तक संस्थान के छात्रों एवं दिव्यांगजनों के लिए क्यों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।  उ‌द्घाटन सम्बोधन में डॉ. ललित नारायण ने आधुनिक व्यावसायिक चिकित्सा में प्रयोग की जा रही तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए व्यावसायिक चिकित्सकों एवं छात्रों को पुनर्वास के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने हेतु सुझाव दियें एवं व्यावसायिक चिकित्सकों को दिव्यांगजनों को समर्पण भाव से सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के व्यावसायिक चिकित्सा छात्रों द्वारा उत्साहपूर्ण नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को व्यावसायिक चिकित्सा के महत्व और दिव्यांगजनों के पुनर्वास में व्यावसायिक चिकित्सक की भूमिका की जानकारी प्रदान की। व्यावसायिक चिकित्सा छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के छात्रों एवं व्यावसायिक चिकित्सा द्वारा पुनर्वासित सफल दिव्यांगजनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान की व्यावसायिक चिकित्सा सेवाओं के महत्व पर मनमोहक प्रदर्शन कर सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ ललित नारायण ने प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहित किया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment