अरवल। महिला थाना में एक आवेदन प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक शर्मा है, Matrimonial website पर BSF के Assistant Commandant का अपना फर्जी पहचान बनाकर वादिनी/ अन्य लड़कियों से सम्पर्क करता है तथा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। तत्पश्चात उसे ब्लैकमेल कर पैसे की ठगी करता है। उक्त आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में महिला थाना काण्ड सं0 19/24, दिनांक 03.07.2024, धारा-376/171/406/420/506/34 भा०८०वि० दर्ज किया गया है।जब्ती:-
1. एक मोबाइल
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणीः-
1. दीपक शर्मा, पे०-राधेश्याम शर्मा, सा०-नाथ खरसा, थाना मेहन्दिया , जिला-अरवल आपराधिक वर्तमान पता कात्यायनी हॉस्पीटल, NH-139, कलेर, (अरवल )अपराधीक इतिहास:- 1. बिंदापुर (द्वारिका) थाना काण्ड सं0 400/21, धारा-376/420/506/509 भा०द०वि०
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस बल
1. पु०अ०नि० सत्या स्परूप, थानाध्यक्ष महिला थाना।
2. पु०अ०नि० हरिकांत कुमार, अरवल थाना।
3. क्यू०आर०टी० टीम, अरवल