Bakwas News

पलहेजा में उप मुख्यमंत्री का किया गया नागरिक अभिनंदन

कलेर,अरवल। अरवल विधानसभा क्षेत्र के कलेर प्रखंड अंतर्गत पहलेजा ग्राम में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नागरिक अभिनंदन किया गया। पहलेजा परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संचालक स्वर्गीय लालनारायण सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि दी।

 

 

ततपश्चात पहलेजा परिवार के सेवानिवृत्त आईएएस संजय कुमार सिंह एवं डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने उपमुख्यमंत्री को कृपाण एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।साथी ही साथ पहलेजा परिवार के वरिष्ठ सदस्य शंकर प्रसाद सिंह, रवि प्रकाश सिंह,सत्यनारायण प्रसाद सिंह,रवि वत्स ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

मौके पर पूर्व विधायक चितरंजन कुमार, विधान पार्षद रामकिशोर सिंह, भाजपा नेता सह पूर्व प्रमुख कलेर संजय कुमार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक, संतोष कुमार, लव कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने आगत अतिथियों के साथ वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पहलेजा गांव में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।सुरक्षा की कमान मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक, वीडियो मनोज कुमार एवं अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा संभाले हुए थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment