Bakwas News

आमस पंचायत के चटक बिगहा आहर के पिंड पर बनाया जा रहा सामुदायिक भवन का विरोध

आमस (गया)  धर्मेंद्र कुमार सिंह

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद गया जिले के आमस प्रखंड के आमस पंचायत के चटक बिगहा आहर पर बनाया जा रहा सामुदायिक भवन के निर्माण पर अधिकारियों ने रोक लगा दी है। आमस निवासी रविन्द्र कुमार मिश्र ने इसकी लिखित शिकायत आमस सीओ व शेरघाटी एसडीओ को दी है। जिसमें पूर्व मुखिया अरविंद कुमार मिश्रा पर सामुदायिक भवन निर्माण के जरीय सरकारी आहर के पींड को कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। मुखिया मनोज यादव ने बताया कि आहर के पींड पर बिना एनओसी के सरकारी भवन निर्माण कराना सरकार के नियमों का उलंघन है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक विनोद यादव के फंड से करीब सात वर्ष पूर्व शुरू कराई गई थी। तब भी ग्रामीणाों ने इसका विरोध करते हुये निर्माण कार्य रूकवा दी थी। सरकार द्वारा पूर्व मंत्रियों के कामों की जांच किये जाने के आदेश के बाद फिर से निर्माण कराया जा रहा है। वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

 

बताया जाता है कि इस आहर से सैकड़ों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचता है। राजस्व कर्मचारी रामविकास कुमार ने बताया कि जिस भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है वह आहर के पींड ही है। फिलहाल इस पर रोक लगा दी गई है। वर्क ऑडर मिला हुआ है, एनओसी की मांग की गई है। मुखिया मनोज यादव ने कहा कि यदि इस पर रोक नहीं लगाया गया तो वे पंचायत के पूरे आहर के पिंड को सरकारी योजनाओं से पाट देंगे। फिर उसका विरोध नहीं होना चाहिए। कहा अधिकारी इस ओर अविलंब कार्रवाई करें, अन्यथा लोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

Leave a Comment