Bakwas News

पंजाब नैशनल बैंक की बिक्रमगंज शाखा के नवीकृत परिसर का उद्घाटन

पंजाब नैशनल बैंक के औरंगाबाद मंडल की बिक्रमगंज शाखा के परिसर को नवीकृत किया गया है जिसका उद्घाटन पटना अंचल के प्रमुख सुधांशु शेखर दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ माननीय मंडल प्रमुख, औरंगाबाद मंडल विश्वजीत विश्वाल, मुख्य प्रबंधक, राकेश कुमार सिन्हा, शाखा प्रमुख सह वरिष्ठ प्रबंधक, सौरभ कुमार सिंह, अन्य अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य तथा शाखा के अन्य ग्राहकों के साथ-साथ मूल्यवान एवं वरिष्ठ ग्राहक भी उपस्थित थे।

 

माननीय अंचल प्रमुख ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राहक बैंकिंग व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उन्हें सबसे उन्नत सेवा प्रदान करना हमारी जिम्मेवारी है। इसी क्रम में मंडल प्रमुख ने ग्राहकों से कहा कि हमनें आपकी शाखा में एयर कंडिशन, अन्य सुविधाएं तथा एक डिजिटल कॉर्नर उपलब्ध कराया है ताकि आप बैंक के सभी डिजिटल उत्पादों को बस एक क्यूआर कोड को स्कैन करके प्राप्त कर सकें। शाखा के नवीकरण के साथ हम एक नई शुरुआत करेंगे और अपने हर ग्राहक को पूरी निष्ठा के साथ अपनी सबसे बेहतरीन सेवा भी प्रदान करेंगे ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment