Bakwas News

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए राज्यों को दिया जाएगा पचास वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण : राजेश्वर राज

केंद्र सरकार के प्रस्तुत बजट पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। एनडीए के नेताओं ने इसे विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट बताया है, वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इसे केवल चुनावी बजट करार दिया है। भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत सपने को साकार करने वाला बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार मानती है कि विकसित भारत की भव्य इमारत 4 मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी। युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब ये चारों मजबूत स्तंभ है।

 

आज मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान हमारी ताकत बन चुके हैं। सरकार ने देश भर में तीर्थों और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर बल दिया है। इससे अब भारत में तीर्थ यात्रा आसान हुई है। वहीं दुनिया भी भारत में हेरिटेज टूरिज्म को लेकर आकर्षित हो रही है। आतंकवाद हो या विस्तारवाद… हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसा’ की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। सरकार ने उनकी भी सुध ली है, जो अब तक विकास की धारा से दूर रहे हैं। ऐसे हजारों आदिवासी गांव हैं, जहां बीते 10 वर्षों में पहली बार बिजली और सड़क पहुंची है। लाखों आदिवासी परिवारों को अब जाकर पाइप से शुद्ध पानी मिलना शुरू हुआ है। मेरी सरकार का प्रयास रहा है कि सामान्य देशवासी की जेब में अधिक से अधिक बचत कैसे हो। पहले भारत में 2 लाख रुपये की आय पर टैक्स लग जाता था। आज भारत में 7 लाख रुपये तक की आय पर भी टैक्स नहीं लगता। पिछले 10 वर्षों में भारत ने राष्ट्रहित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है, जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है। हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे थे। अब हम जीवन में पहली बार बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार, मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment