कुर्था,अरवल। कुर्था प्रखंड स्थित ढोन्ढ़रा सामुदायिक भवन के मैदान में अरवल जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुधीर शर्मा,जिला परिषद सदस्य रंजन यादव एवं महेश यादव ने शुक्रवार को गरीब, असहाय,वृद्धजन,बुजुर्ग महिला एवं दिब्यांग के बीच तीन हजार कंबल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी सुधीर शर्मा ने गरीबों असहायों के बीच कंबल वितरण करते हुए कहा गरीबों की सेवा ही एक सच्ची सेवा है।
गरीबों के दुख सुख में शामिल होकर मुझे काफी संतोष की अनुभूति होती है।क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है इसलिए हमलोग ऐसे काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि सक्षम व्यक्तियों को आगे आकर समाज के जरुरतमंदों के लिए कुछ न कुछ अवश्य करने चाहिए। कड़ाके की ठंड में लोगों को तन ढकने के लिए कम्बल की आवश्यकता होती है जिसे ध्यान में रखते हुए उपरोक्त कार्यक्रम किया गया है।
वहीं इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रंजन यादव एवं महेश यादव ने संयुक्त रूप ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।
उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिये। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार दरोगा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।