Bakwas News

जिले के 72 माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद प्रारंभ

अरवल। जिले के 72 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के लोक कल्याणकारी योजनाओं , कार्यक्रमों को अभिभावक एवं बच्चों के बीच पहुँचाने एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा संवाद जिले में 15 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाया जायेगा। पहले दिन जिले के 12 विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

उत्क्र० उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरा एवं उत्क्र० उच्च माध्यमिक विद्यालय भदासी में बिन्दू कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल एवं संजीव कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरवल, उत्क्र० उच्च माध्यमिक विद्यालय वालिपुर में देवज्योति कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, अरवल एवं नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, अरवल, रा०कृत उच्च विद्यालय फखरपुर में भरत पासवान, जिला योजना पदाधिकारी, अरवल एवं दीपक कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, अरवल, रा०कृत प्लस टू उच्च विद्यालय फतेपुर सण्डा में श् संजय कुमार, उपर समाहर्त्ता, अरवल एवं परमानन्द कुमार प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कुर्था, रा०कृत प्लस टू उच्च विद्यालय इटवा में सुधांशु शेखर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अरवल एवं मो० इनायत बी०पी०एम०, बी०आर०सी, कुर्था, रा०कृत प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अरवल में मनीष कुमार, अन० लोक शि०नि० पदा० अरवल एवं प्रहलाद पंडित, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, बंशी, उत्क्र० उच्च माध्यमिक विद्यालय परासी में अरविन्द कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, अरवल एवं मो० वकिल अहमद, बी०पी०एम०, बी०आर०सी० करपी, उत्क्र० उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर चौरम में दिलीप कुमार, स०नि० साम०सुरक्षा कोषांग, अरवल एवं राम रंजन कुमार, डी०पी०एम अरवल, उत्क्र० उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरी में प्रियंका कुमारी, श्रम अधीक्षक, अरवल एवं अतु कुमार सिंह, बी०पी०एम०, बी०आर०सी० कलेर, उत्क्र० उच्च माध्यमिक विद्यालय प्योरचक में पद्मजा जयश्री, बाल वि० परि० पदा० अरवल एवं शबाना हारूण, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, करपी, रा०कृत प्लस टू उच्च विद्यालय कोरियम में प्रभात कुमार झाा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अरवल एवं शुभम कुमार, बी०पी०एम०, बी०आर०सी० कलेर के द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment