Bakwas News

पूर्व मुखिया कामरेड सुरेश प्रसाद की 18वीं शहादत दिवस संकल्प सभा के रूप में मनायी जाएगी

करपी,अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में गुरुवार को पूर्व मुखिया कामरेड सुरेश प्रसाद विद्यार्थी की 18वीं शहादत दिवस सह संकल्प सभा के रूप में मनाई जाएगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी नेता उमेश ठाकुर ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में शहीद चौक पर संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम में माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ,माकपा विधायक अजय कुमार ,राज्य कमेटी सचिव मंडल सदस्य भोला प्रसाद दिवाकर ,पूर्व राज्य कमेटी सदस्य दिनेश प्रसाद समेत कई नेता उपस्थित होंगे। 18 जनवरी 2006 को माकपा के जहानाबाद जिला मंत्री सह राज्य कमेटी सदस्य एवं तत्कालीन करपी पंचायत के मुखिया सुरेश प्रसाद विद्यार्थी की हत्या कर दी गई थी। इसके उपरांत इस दिन को संकल्प सभा के रूप में पार्टी के द्वारा बनाया जाता है। पार्टी नेता उमेश ठाकुर, विजय प्रसाद ने बताया कि इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment