Bakwas News

धारा 144 के बाद भी विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जारी, कभी भी हो सकता है दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

अनुमंडल दंडाधिकारी बिक्रमगंज के द्वारा दावथ थाना क्षेत्र के बभनी गांव में विवादित भूमि पर धारा 144 लगाए जाने के बाद भी एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया है।

 

जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है, जो कभी भी खूनी संघर्ष में बदल सकता है। जानकारी के बाद भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौन धारण की है।

 

गौरतलब हो कि बभनी गांव में एक भूखंड को लेकर बभनी निवासी सुरेंद्र सिंह और अरबिंद सिंह के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले में सीओ दावथ द्वारा दिए गए रिपोर्ट के अवलोकन करने के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी बिक्रमगंज ने उक्त भूखंड पर धारा 144 लगाया है।

 

जिसके तहत किसी भी पक्ष को उस जमीन पर जाना नहीं है। इसकी निगरानी की जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन को दी गई है।

 

बताया जाता है कि जानकारी के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है। जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव गहरा हो गया है। जो कभी भी खूनी संघर्ष में बदल सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बार बार मना करने के बाद भी एक पक्ष द्वारा कार्य बंद नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ दावथ को रिपोर्ट कर दिया गया है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment