Bakwas News

सरकार के सभी योजनाओं को धरातल पर कार्य करना मुख्य उद्देश्य – धर्मेंद्र

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के डाकबंगला परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुर्था विधानसभा के कोर कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी,विधानसभा विस्तारक रवि चंद्रवंशी सहित पार्टी के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में देश नई ऊंचाई पर जनता ने पहुंचाई है फिर एकबार 2024 में प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी को देश की जनता देखना चाहती है इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना,मुद्रा योजना, गरीब कल्याण योजना आदि की जानकारी आमजनों तक कैसे पहुंचे इसके लिए प्रचार रथ के पास जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।

 

वहीं उन्होंने बूथ कमिटी को कैसे मजबूत करना है इसपर प्रकाश डाला तथा शक्ति केंद्रों को कैसे मजबूत किया जा सकता है इसके बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जिसमें सभी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा समन्वय बनाकर बूथ कमिटी को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

 

इसके लिए कुर्था विधानसभा में स्थित कुर्था मंडल में 17 दिसंबर,करपी मंडल में 18 दिसंबर एवं वंशी मंडल में 20 दिसंबर को बैठक की तिथि निर्धारित की गई। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी संगठन कैसे मजबूत हो इसपर अपने अपने विचार प्रकट किया। वहीं रामलला दर्शन अभियान समिति के बारे में चर्चा की गई।

 

इस मौके पर जिला महामंत्री रामाशीष दास एवं माधव शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर शर्मा, विधानसभा संयोजक सविता शर्मा,महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, जिला मंत्री राहुल वत्स,मीरा सिंह,राकेश रंजन,अखिलेश पासवान,जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, कुर्था मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार,वंशी मंडल अध्यक्ष रिंकु कुमारी,करपी मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी,वरिष्ठ भाजपा नेता तिलेश्वर कौशिक,मंडल अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद मेराज,खालिक अंसारी,उदय यादव,आशुतोष मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment