Bakwas News

जगदेव मेला समिति कुर्था की बैठक आयोजित

कुर्था,अरवल। विशाल राष्ट्रीय शहीद जगदेव मेला समिति कुर्था की बैठक रामप्रवेश सिंह यादव के आवास पर प्रो. उमाकांत राही महामंत्री राजबल्लभ सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शो.स.द उमेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष शोसद के देखरेख में हुई।

 

बैठक में सर्वसम्मति से मेला के अध्यक्ष रामचंद्र कटियार उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह विनोद कुमार अर्जक महामंत्री चन्दन कपूर संयुक्त मंत्री राजेंद्र पासवान रवि कुमार रंजन कोषाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य प्रवक्ता राकेश कुमार सांस्कृतिक प्रभारी स्व.प्रो. रामविनय प्र. सिंह प्रो. मनोज कुमार चौधरी मीडिया प्रभारी डा.निरंजन कुमार नायक एवं सुभाष कुमार प्रदर्शनी प्रभारी रामभजन मानव एवं मुकेश प्रसाद, भोजन प्रभारी महेश सिंह कमला प्रसाद बौद्ध, आजादी नन्द, श्यामदेव सिंह सहित कई पदों के पदाधिकार चयनित किये गए।

 

बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर मे कहा कि शोषित के मसीहा अमर शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाना है। शोषित समाज दल के आन-बान-शान को झूकने नहीं देगें और न टूटेगें न झूकेगें न बिकेगें। मेला का आयोजन आगामी 02,03 एवं 04 फरवरी 2024 को कुर्था में लगाया जायेगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment