Bakwas News

भाजपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा उत्तरी कलेर से शुरू

अरवल । भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ  उतरी कलेर पंचायत से किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार,भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार, उत्तरी कलेर पंचायत की मुखिया दमयंती देवी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

6 दिसंबर से प्रारंभ यह यात्रा 25 दिसंबर तक प्रखंड के सभी पंचायत में भ्रमण करेगी। तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे से भाजपाइयों में जोश का माहौल है।पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली जीत से भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह है।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रखंड में प्रारंभ हुई है भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है उसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

 

वही भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है।

 

यह यात्रा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएगी।सरकार द्वारा अनेकों प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है। यहां से शुरू हुए संकल्प यात्रा दक्षिणी कलेर के आगानूर में पहुंचा। जहां लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में एलइडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया गया।

 

 

वहीं योजना से छूटे हुए लोगों का फार्म भी भरा गया। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने दोनों जगहों पर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।यात्रा में दक्षिणी कलेर मुखिया इंदल सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह,कलेर मंडल महामंत्री दीपक कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment