Bakwas News

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में जीत के बाद खुशी मनाई

कुर्था,अरवल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिले ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी अरवल के जिला मंत्री राहुल वत्स ने कहा कि राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का चुनाव परिणाम तो झांकी है 2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आना बाकी है 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी एवं 2025 में बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

 

बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा जिला महामंत्री रामाशीष दास जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता लाला शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराजुद्दीन अंसारी वरिष्ठ भाजपा नेता खलीक अंसारी उमेश यादव आशुतोष मिश्रा संजय सिंह रंजन कुमार राम भवन शर्मा शिवपूजन चंद्रवंशी ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को साथ ही मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के जनता जनार्दन को बधाई दिया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment