Bakwas News

अधिकारी बने छात्र को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

अरवल । इमामगंज मॉडर्न उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर अधिकारी बने अपने पूर्व छात्र को सम्मानित किया गया। 67वीं बीएससी परीक्षा में कोहरौल गांव निवासी सुजीत कुमार का चयन लेबर एनफोर्समेंट अफसर के रूप में हुआ है।2008 में वे इस विद्यालय में आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त किए थे। विद्यालय के प्राचार्य आरभी सिंह ने समारोह का आयोजन कर इन्हें सम्मानित किया।

 

इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुजीत कुमार ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर यदि पठन-पाठन का कार्य किया जाए तो सफलता निश्चित है। इन्होंने गांव और गरीबी के कारण छात्र की विवशता का भी विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इतने संसाधन उपलब्ध है कि उसे अपना कर छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अपने संस्कार को भी विकसित करना चाहिए। गुरुजनों का सम्मान, समाज और परिवार में बड़े लोगों का सम्मान करने से सभी बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होता है ।इसीलिए अच्छे नागरिक बनने की कोशिश भी सभी बच्चों को करना चाहिए।

 

विद्यालय प्रबंधन से इन्होंने आग्रह किया कि विद्यालय में बच्चों के अभिभावकों को बुलाया जाए तथा बच्चों को योग्य नागरिक बनाने के लिए पारिवारिक स्तर पर अभिभावकों के प्रयास के संबंध में जानकारी दी जाए।

 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभीरंजन पांडे तथा अजय कुमार दिनकर ने किया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment